शहीद भगत सिंह क्लब मेमोरियल क्लब लठियानी ने स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान लठियानी बाजार से लेकर लठियानी घाट तक चलाया गया। क्षेत्र के सभी इलाका वासियों से इस स्वच्छता पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। क्लब की ओर से अभियान में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों के लिए खाने की व्यवस्था भी की।