फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: देव आगमन के साथ शुरू हुई शाड़ की जातर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा रामपुर

उपमंडल रामपुर की शलाटी घोड़ी क्षेत्र में बुधवार को देव आगमन के साथ ऐतिहासिक शाड़ की जातर मेले का शुभारंभ हुआ। अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में आयोजित इस पारंपरिक मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में देवता साहिब के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर देर शाम तक चलता रहा। वहीं कमलाऊ गांव में भी देवता साहिब के सानिध्य में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं ने महानाटी प्रस्तुत की, जबकि पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों और देवलुओं ने भी लोकनृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर पूरा क्षेत्र लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों बिहारी लाल चौहान, हिम्मत सिंह ठाकुर, राकेश चौहान, संजीव, उत्तम, चांद ठाकुर और तिलक खिमटा ने कहा कि यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। आधुनिक दौर में भी लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें