जिला किन्नौर के ऐतिहासिक गांव कल्पा में राऊ लाने पर्व आज से शुरू हो गया। यह पर्व आगामी चार दिनों तक मनाया जाएगा । लोक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य परी लोक से आए परियों को प्रसन्न करना है। ताकि गांव मे सुख व समृद्धि बनी रहे। यह पर्व ससकर नामक त्यौहार के बाद मनाया जाता है। इस पर्व में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हैं। इस बार इस पर्व को देखने देश व विदेश से काफी पर्यटक आए।