फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती की मांग

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने सोमवार को पेपर लीक मामलों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। राज दरबार से शुरू हुई रैली रामपुर बाजार से होते हुए वापस राज दरबार पहुंची। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "जब-जब युवा बोलेगा, तानाशाही का सिंहासन डोलेगा" और "बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर बल प्रयोग और दमनात्मक कार्रवाई रोकने, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सम्मान की भी मांग उठाई। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई, युवाओं से जुड़े मुद्दों और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से यह रैली निकाली गई। उन्होंने सरकार से छात्रों और युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। रैली में एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें