फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: मांगों को लेकर मजदूरों ने परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा

वेतन की अदायगी, ईपीएफ और बोनस का भुगतान नहीं होने पर मजदूरों ने परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कामगारों ने मंगलवार को एसजेवीएनएल कार्यालय बायल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कामगारों ने परियोजना पर नए श्रम संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण यूनियन लूहरी परियोजना संबंधित सीटू ने एसजेवीएनएल और पटेल कंपनी के खिलाफ वेतन एवं श्रमिक हितों की उपेक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एसजेवीएनएल और पटेल कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। यूनियन के अध्यक्ष राजपाल भंडारी और महासचिव दिनेश मेहता ने बताया कि कंपनी की ओर से मजदूरों के वेतन में लगातार देरी की जा रही है, जो नए श्रम संहिता (लेबर कोड) के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी ने श्रम संहिता को लागू करने के नाम पर श्रमिक हितों को नजरअंदाज किया, तो संघ आगामी दिनों में हड़ताल पर जाने को विवश होगा। इस प्रदर्शन में चंद्र पाल, कपिल, मोहर सिंह, परस राम, अजय शर्मा सहित कई अन्य मजदूर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें