रामपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान महिलाओं ने गोपालपुर पंचायत परिसर, प्राथमिक स्कूल, पीएचसी बटाली और पशु चिकित्सालय बटाली के आसपास रास्तों को संवारा। झाडिय़ों को नष्ट किया और खुले में पसरा कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। सफाई अभियान में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया। महिला मंडल बटाली-1 की अध्यक्षा प्रियंका शर्मा और महिला मंडल बटाली-2 की अध्यक्षा इंद्रा भलेई ने अन्य लोगों से भी आह्वान किया है कि अपने आसपास साफ-सफाई करें। सफाई अभियान में सराग मेला मैदान कमेटी के सचिव ओम प्रकाश, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपू ठाकुर, सचिव हिम सिंह, शिवालिक युवक मंडल बटाली के सलाहकार दीवान चौहान, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान बृजेश लंबरदार, पंचायत चौकीदार पूर्ण भगत शर्मा और पशु चिकित्सालय बटाली के कर्मचारी आएल जानी सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।