फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: एसडीएम ने उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

रामपुर के पदम छात्र स्कूल में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह में होने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों को लेकर स्कूल प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच संचालन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। क्षेत्र के स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, डीएवी, कोशिश एक आशा, आईटीआई, पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, साई विद्या पब्लिक स्कूल, रामपुर पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आर्य पब्लिक स्कूल, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नृत्य शिक्षा अकादमी की ओर से समूह गीत, देशभक्ति नृत्य, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके अलावा डीएवी दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार, देव भूमि स्कूल की ओर से देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों और स्कूलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय अनुसार, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला पर्व है, जिसे पूर्ण उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने रामपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें