फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर में कल से सजेगा अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंच

अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 05:20 PM IST

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के बाद अब पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंच सजेगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में शिमला के 21 खंड से आए करीब 1,750 खिलाड़ी भाग लेंगे। दो दिन छात्र और दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दो दिन छात्र वर्ग की सांस्कृतिक, एथलेटिक्स, जूडो और चेस के मुकाबले खेले जाएंगे। छात्र वर्ग में 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार और शनिवार को छात्रा वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे। छात्रा वर्ग में 900 खिलाड़ी भाग लेंगी। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में करीब 650 छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगी। पदम छात्र स्कूल में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की प्रभारी जयंती धीमान ने बताया कि चार दिन तक पदम छात्र स्कूल में सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगे। इस प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 1300 छात्र और छात्रा खिलाड़ी भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें