परशुराम की चार ठहरियों में शुमार लयापुरी लालसा में छह दिवसीय दोगणू देवता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ भव्य आगाज हुआ। माता मंगला काली और दोगणू देवता की नवनिर्मित कोठी (मंदिर) से जल यात्रा की शुरुआत की गई, जो ध्वालसा, पौ गांव के बीच प्राचीन जल स्रोत बावड़ी से पंडितों की ओर से हवन यज्ञ करवा कर भारी संख्या में महिलाओं और मंदिर कार कारिंदे ने मिट्टी की जगह तांबे के लोटे और चुनरी के साथ मंदिर तक लाने में पुनीत कार्य को अंजाम दिया। इससे पूर्व पंडितों ने विधि विधान के साथ बेर शांति स्थापना की नींव रखी। देवता साहिब दोगणू ने कलश यात्रा को अपनी उपस्थिति में रवाना किया। सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर कलश यात्रा में भाग लिया। देवता साहिब दोगणू मंगला काली मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा और उप प्रधान मनीष शर्मा ने बताया जल यात्रा में महिलाओं और मंदिर के कार कारिंदे और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में 11 पंडितों की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रस्म निभाई जा रही है।