फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य राम सरनी नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। अंडर 19 कबड्डी में छात्र वर्ग गांधी सदन प्रथम, छात्रा वर्ग में नेहरू सदन प्रथम, खो खो अंडर 19 प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नेहरू सदन प्रथम, छात्रा वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य राम सरनी नेगी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें