फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: किन्नौर, ऊपरी शिमला और जलोड़ी जोत में बर्फबारी जारी

जनजातीय जिला किन्नौर और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी जारी है। इससे जनजीवन पर दोबारा असर पड़ने की आशंका है। नारकंडा में एनएच पांच एक बार फिर बंद हो गया है। बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। रामपुर में सहित निचले इलाकों में भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। रामपुर उपमंडल के काशापाट, बारह बीस क्षेत्र सहित कुल्लू के आनी उपमंडल के जलोड़ी जोत में भी बर्फबारी हुई है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद हालात सामान्य करने की कोशिशें चल ही रही हैं, लेकिन एक बार फिर ताजा हिमपात से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें