विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की ओर से वीरवार को रामनवमी पर्व को लेकर रामोत्सव और हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी श्री जय देवांग आश्रम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विश्व हिंदू की ओर से संचालित ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री राम नवमी के पावन उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 10:30 बजे मंदिर परिसर होते हुए रामपुर बाजार से वापस मंदिर परिसर तक निकाली गई। शोभा यात्रा में रामपुर बाजार और परिषद के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने जय श्री राम, राम जय राम और हनुमान चालीसा का पाठ किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में सत्संग और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व हिंदू परिषद भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादाओं पर विस्तृत जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन में भाग लेकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया। इस अवसर हलवा प्रसाद भी बांटा गया। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि श्री राम नवमी के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम किए गए। विश्व हिंदू परिषद हर साल श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। परिषद ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को श्री राम के जीवन, उनके आदर्शों के बारे जानकारी दी जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से विभाग संगठन मंत्री विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, मूलराज ठाकुर, सत्यनारायण मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा, सेवा भारती से उमा दत्त भारद्वाज और यशपाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।