फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: नगर परिषद ठियोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल ग्रोवर और उपाध्यक्ष नीतू मेहता ने ली शपथ

नगर परिषद ठियोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल ग्रोवर और उपाध्यक्ष नीतू मेहता ने मंगलवार को शपथ एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायक ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र कुलदीप सिंह राठौर की उपस्थिति में नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम शशांक गुप्ता ने यह शपथ दिलाई। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कस्बे को मॉडल टाउन बनाए जाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि परिषद में अनुभवी पार्षदों की कमी नहीं है और यह अनुभव कस्बे के विकास के लिए लाभकारी होगा।उन्होंने कहा कि वह ठियोग के चहुंमुखी विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी पक्षपात के काम करने को तरजीह देते हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल ग्रोवर ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य ठियोग के पहले प्रजा मंडल के मंत्रिमंडल सदस्यों को एक श्रद्धांजलि स्मारक बनाने को पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक कुलदीप सिंह राठौर से इस स्मारक के लिए यथासंभव सहायता की अपील की।उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सामान विकासात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने परिषद के रुके कार्यों में तेजी लाने, शाली बाजार से सुभाष चौक तक के रास्ते में टाइलों को दुरुस्त करने, वार्ड नम्बर चार में बनाए जाने वाली पार्किंग के काम को जल्द शुरू करवाने और पहले से चयनित पार्किंग स्थलों पर शीघ्र पार्किंग बनाए जाने के लिए उचित प्रयास करने और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने की बात कही। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीतू मेहता ने सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने की बात कही। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ,पार्षद व पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य मनोनीत पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें