फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: विधायक अनुराधा राणा ने रखी बहुउद्देशीय भवन क्यामो की आधारशिला

जिला लाहौल एवं स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने अपने स्पीति प्रवास के दौरान रविवार को विकास खंड काजा के अंतर्गत आने वाले लोसर पंचायत के क्यामो गांव में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय भवन क्यामो की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देशीय भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस भवन के बन कर तैयार होने पर क्यामो के ग्रामवासियों को गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने में जहां सुविधा मिलेगी वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बहुउद्देशीय भवन के धरातल मंजिल में एक बड़ा हाल और उसके उपरी मंजिल में एक कॉरीडोर सहित तीन कमरे निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह इस क्षेत्र की प्रतिनिधि हैं इसलिए क्षेत्र का समान विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित गेते और टशीगंग गांव पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की उनके समस्याओं को भी सुना।उन्होंने हंन्सा में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विधायक ने चिचोंग, क्यामो,किब्बर, गेते, टशीगंग (मीरमू थंगा), कीह मॉनेस्ट्री, कीह और काजा में जन समस्याओं को सुना। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याएं रखी, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और शेष समस्याओं को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की ओर से प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय पर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें