फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: भीमा काली मंदिर न्यास सराहन की बैठक सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 06:11 PM IST

भीमा काली मंदिर न्यास सराहन की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। बैठक में न्यास के विभिन्न कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई । न्यास के अंतर्गत रामपुर और रोहड़ू में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मां भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत आने वाले मंदिरों की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन में 3000 रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णल लिया गया। इसके अलावा बैठक में भीमाकाली जी मंदिर न्यास की वार्षिक आय-व्यय 1.4.2024 से 31.03.2025 और 1.04.2025 से 31.7.2025 तक सावधी जमा राशि, भीमाकाली मदिर न्यास के तहत सराहन और् श्राईकोटी मंदिर का सोना-चांदी का ब्योरा पेश किया गया। वहीं रोहडू नगर परिषद के अंतर्गत समाला नामक स्थान पर बहुउददेश्य भवन का परिसर जल्द निर्माण करने के बार में चर्चा की गई। अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द बहुउद्देशीय व्यावसायिक परिसर को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। रामपुर नगर परिषद निर्माधीन हनुमान घाट के लिए न्यास की ओर से 25 लाख रुपये देने के लिए प्रस्ताव पास किया गया और दतनगर में हुनर हार्ट को जल्द निर्माण करने की आदेश भी दिए । न्यास ने बैठक में निर्णल लिया कि 11 लाख रुपये आपदा में बेघर हुए अनाथ बच्चों के लिए सहयोग देने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में भीमा काली मंदिर सराहन न्यास एंव अन्य मंदिर समूह के उपाध्यक्ष एंव एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्वागत किया और न्यास वार्षिक अव्य व्यय का पूरा पेश किया। इस न्यास के अधीन नर सिंह परिसर रामपुर, श्री रघुनाथ बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर, विश्राम गृह सराहन, श्री अयोध्यानाथ मंदिर परिसर रामपुर, भीमाकाली सराहन मंदिर और श्री हाटकोटी मंदिर शामिल हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य वित आयोग अध्यक्ष एंव स्थानीय विधायक नंद लाल, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी नरेश शर्मा, भीमा काली मंदिर सराहन न्यास कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी , अनिरुद्ध बिष्ट, दीपक सूद, बीएमओ आरके नेगी,, एक्सईएन लोक निर्माण शक्ति नेगी, एक्सईएन जलशक्ति विभाग रसवीर, डीएफओ गुरहर्ष सहित न्यास के ट्रस्टी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें