फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: सरकार ने पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो होगा आंदोलन

पूरे प्रदेश में पेंशनर लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदेश सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं करती तो पेंशनर संघ को मजबूरन में आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मत्रियों, विधायकों और अन्य अध्यक्षों के वेतनमान बढ़ा रहे हैं, जबकि उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है। कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उनकी लंबित मांगों को पूरा करें। यह जानकारी देते हुए पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष सुदामा राम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों की मांग को जल्द पूरा करे, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुईं। बैठक में पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के महासचिव कृष्ण कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह कपूर, मोहल लाल, उपाध्यक्ष तुलसी राम, राम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बालक राम भंडारी, मुख्य सलाहकार अमर सिंह रोल्टा, सलाह कार भगवान दास गुप्ता, संयुक्त सचिव शिव रामपुर ,दीपा कुमारी, आयोजक सचिव दर्शन दास चौहान, गोपाल मेहता, विजय पाल नेगी, प्रेस सचिव धर्म पाल और सहायक कोषाध्यक्ष धर्मसेन मेहता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें