चौरा हिरमा माता सोमवार को कोठी मंदिर में आएंगे। जहां उनका मिलान उनकी पुत्री कोठी चंडिका माता के साथ होने वाला है और यह मिलन सतयुग के बाद पहली बार कलयुग में हो रहा है इस पवित्र मिलन को देखते हुए आज कोठी ग्रामवासियों की ओर से कोठी मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से लेकर शाम तक सभी लोगो ने मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र को साफ सफाई किया । इस सफाई अभियान में उन्नति महिला मंडल साडा के कर्मचारियों और ग्राम वासियों ने विशेष रूप से बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया.। कोठी ग्राम वासियों की तरफ से सभी लोगों को इस पवित्र और ऐतिहासिक मिलन को देखने के लिए सादर आमंत्रित किया है।