फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: डॉ. अनिल बोले- पशुपालक ही पशुपालन विभाग की रीढ़ की हड्डी

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष पर बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। हर वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में कुत्तों में निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 कुत्तों को निशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं घुमंतू भेड़ पालकों के लिए भी एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में 137 भेड़-बकरियों को एफएमडी टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही पशुओं को डिपिंग और कृमिनाशक दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर के प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पशुपालक ही पशुपालन विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इसी कड़ी में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पशुपालक ज्ञान सिंह को सम्मानित किया गया। शिविरों में पशुपालन विभाग रामपुर से डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अक्षय कुमार, पशु औषधि संयोजक कर्ण गुप्ता, सुनीता वर्मा, पशुपालन परिचारक गुलाब सिंह, सेबू देवी और शिबी देवी ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं, पशुपालकों ने भी इन प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें