जिला स्तरीय पोषण मिशन अभियान 2025 पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मंगलवार को ग्राम पंचायत निचार में किया गया। जिला किन्नौर में केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार माध्यम से सोनी स्टार खेल एवं सांस्कृतिक क्लब किन्नौर ने इस कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम निदेशालय महिला बाल विकास, सामाजिक अधिकारिता और न्याय विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान पोषण अभियान का सातवां संस्करण पखवाड़ा में किया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के समापन अवसर प बतौर मुख्यातिथि प्रधान ग्राम पंचायत निचार राजपाल नेगी ने किया। कार्यक्रम के दौरान योग आचार्य सीमा नेगी ने योग प्राणायाम के लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम ककार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दिए जिसमें केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना शामिल था।इस कार्यक्रम में विभिन क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाडी सहायिकाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।