फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: मेला मैदान पाटबंगला में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक तौर पर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन कारोबार अब गुलजार होने लगा है। मेला मैदान पाटबंगला में रविवार को जनसैलाब उमड़ा। लोग कतारों में आते-जाते दिखे और मेला मैदान पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अवकाश होने के कारण अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान में काफी भीड़ उमड़ी। गर्म कपड़ों से लेकर विभिन्न आवश्यक सामग्री लोगों ने खरीदी। रविवार को बाजार गुलजार हुआ। सुबह से ही मेला मैदान में लोगों का तांता लगा रहा। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मेला मैदान पहुंचे। छोटे बच्चों ने झूला सहित अन्य मनोरंजन साधनों का जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि शुरूआती दौर में कारोबार मंदा रहा और व्यापारियों में भी निराशा छाई रही, लेकिन समय बीतने के साथ साथ कारोबार में भी उछाल आने लगा है। एनएच पांच से लेकर मेला मैदान तक लोग खरीदारी करते दिखे। दूर दूर से लोग रविवार को मेला मैदान खरीदारी करने पहुंचे। सुबह से ही लोग जुटने शुरू हुए और दिनभर मेला मैदान में काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी। लोगों को आवाजाही करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। मेला मैदान में लगे झूले बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न स्टॉलों पर भी लोगों का भारी जमावड़ा देखा गया। देर शाम तक लोगों ने मेला मैदान और एनएच पांच पर सजी दुकानों से जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें