फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंककर प्रकट किया रोष

जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ अभद्र व असभ्य भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रिकांगपिओ में संयुक्त प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, डॉ. सूर्या बोरस, जय कृष्ण और मान चंद नेगी ने कहा कि यदि जयराम ठाकुर भविष्य में इस तरह की भाषा का उपयोग जारी रखते हैं, तो उन्हें इसके जवाब के लिए तैयार रहना होगा। प्रेसवार्ता में यह भी आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर जनजातियों के विरोधी हैं। निर्मल चंद्र नेगी ने बताया कि जब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब भी विधानसभा के अंदर जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी को बोलने नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आज क्षेत्रवाद की बात कर रहे हैं और मुद्दाविहीन भाजपा विकास पर बात नहीं कर सकती, क्योंकि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें