उन्नू महादेव ज्यूरी में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। महादेव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। किन्नौर, रामपुर और सराहन आने जाने वाले यात्रियों सहित ज्यूरी बाजार पहुंचने वाले लोगों ने भंडारा चखा। उन्नू महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान शिशुपाल दंगल ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सभी के सहयोग से भंडारे लगाया गया। कहा कि दोपहर 12:00 बजे से भंडारा शुरू किया गया।