फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कंछीड़ घोड़ी के आराध्य देवता साहिब पंचवीर चतरखंड के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

रामपुर उपमंडल की कंछीड़ घोड़ी के आराध्य देवता साहिब पंचवीर चतरखंड के जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब उमड़ा। वीरवार को देवता साहिब के जन्मदिवस के उपलक्ष पर देवता के दीदार और आशीर्वाद को ब्रांदली में दूर दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह तड़के 6:00 बजे कमेटी ने मंदिर के कपाट खोले। पूजा-अर्चना के बाद देवता साहिब को बाहर निकाला गया। हजारों लोगों ने शीश नवाया। हर वर्ष 18 पौष को ब्रांदली में देवता साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। हजारों श्रद्धालु सुबह सवेरे ही पंचवीर मंदिर परिसर में जुटने शुरू हुए। देव आस्था के आगे कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई। पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के समक्ष हजारों लोग नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन पर दिनभर डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु थिरकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें