उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को भी परेड की रिहर्सल का आयेाजन किया गया। पदम छात्र स्कूल रामपुर में पुलिस, वनरक्षक और गृहरक्षकों की टुकडिय़ों ने बच्चों संग परेड की। रिहर्सल में सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल की अध्यक्षता में परेड की रिहर्सल आयोजित हुई। उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पदम छात्र स्कूल, कन्या स्कूल रामपुर, सनशाइन स्कूल, डीएवी रामपुर, आर्य पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों सहित एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवियों ने परेड में भाग लिया। उन्होंने परेड की रिहर्सल में खूब पसीना बहाया। पदम छात्र स्कूल रामपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर शोर से हुई। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने गणतंत्र दिवस की गरिमा के बारे छात्रों को जागरूक किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र और छात्राएं देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।