हिमाचल प्रदेश पुलिस सिपाही पद पर भर्ती के लिए जिला किन्नौर के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 28 मार्च तक महिला और पुरुष का मिनी स्टेडियम कल्पा में किया जाएगा। शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा सुबह 7.00 बजे से आरंभ होगी। सभी अभ्यर्थियों को उनके लिए निश्चित दिनों पर तिधिवार एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला द्वारा पहले ही जारी कर दिए गये हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गये निम्नलिखित दस्तावेज लेकर आना आवश्यक है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने प्रेस को जारी बयान मे बताया की सभी अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा के दौरान मोबाईल फोन/निजी सामान को ग्राऊंड के अन्दर लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। अभिभावकों को भर्ती के मैदान के अदंर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। सभी अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वह अपने लिए प्रयाप्त खाने का सामान साथ लेकर आए। जिन अभ्यर्थियों ने वैध कारणवश शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख बदलने के आवेदन किया है, वे सभी दिनांक 29.03.2025 को प्रातः 7:00 बजे शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिये मिनी स्टेडियम कल्पा में आना सुनिश्चित करें। सभी अभिभावकों और अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि रिकांगपिओ चौक से कल्पा तक विशेष बस सेवा द्वारा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका आयोजन परिवहन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।