निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर रामपुर में कारोबारियों ने जगह-जगह छबील लगाई और राहगीरों को फल बांटे। मुख्य बाजार, लेबर चौक, चौधरी अड्डा, महावीर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर लोगों को स्थानीय व्यापारियों ने फल और आइसक्रीम का वितरण किया। रघुनाथ सेवा दल रामपुर के अध्यक्ष सैम, उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, राहुल घाघटा, राजेंद्र कौल, विजय ठाकुर, इंद्र शर्मा, संदीप खत्री और अविनाश ने बताया कि हर वर्ष निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर लोगों को जूस, फल वितरित किए जाते हैं। सेवादल की ओर से नवरात्रि के अवसर पर भी भंडारे का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को भी निर्जला एकादशी के उपलक्ष पर तरबूज और आइसक्रीम बाजार आने जाने वाले लोगों को वितरित की।