फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप, महिला वर्ग में आईटीबीपी और पुरुष में यूटी लद्दाख विजेता

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आइस हॉकी ऑफ लाहौल-स्पीति व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से महिला वर्ग की 11वीं व पुरुष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिलाधीश तोरूल एस रवीश ने शिरकत की। पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूटी लद्दाख और आईटीबीपी के मध्य खेला गया। इसमें यूटी लद्दाख ने जीत हासिल की। लद्दाख ने चार गोल और आईटीबीपी की टीम ने एक गोल किया। वहीं, महिला वर्ग में फाइनल मैच यूटी लद्दाख और आईटीबीपी के मध्य खेला गया। इसमें आईटीबीपी की टीम ने जीत हासिल की। आईटीबीपी की टीम ने तीन गोल और यूटी लद्दाख ने दो गोल किए। आईटीबीपी की टीम को महिला वर्ग में स्वर्ण पदक मिला। यूटी लद्दाख की टीम को रजत पदक और हिमाचल की टीम को कांस्य पदक दिया गया। वहीं, पुरुष वर्ग में यूटी लद्दाख को स्वर्ण पदक, आईटीबीपी को रजत और सेना की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच अमित बेलबाल को एसडीएम ने सम्मानित किया। वहीं, डीपीई सोनम, छेरिंग, केसंग, नवांग, छेरिंग आंगदुई, छुल्डिम, नोरबू, केसंग पदमा, छेरिंग दोरजे, सन्नी और नोरसंग को संजीवन ने सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें