किन्नौर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रणाैत ने की। उपायुक्त किन्नौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने सांसद का शॉल और टोपी पहना कर स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले पर्यावरण के मुद्दे पर चर्चा हुई। कंगना ने भी किन्नौर के स्वच्छ पर्यावरण पर अपने विचार रखे। इस बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने कार्यों एवं प्रगति की रिपोर्ट से सांसद को अवगत करवाया।