फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: विधायक नंद लाल ने लालसा और 12/20 क्षेत्र के गांवों का दाैरा किया

Krishan Singh Updated Wed, 10 Sep 2025 05:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने बुधवार को आपदा प्रभावित गांव लालसा और 12/20 क्षेत्र की कूहल पंचायत के विभिन्न आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुना। अध्यक्ष ने मौके पर ही चार परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। वहीं 20 परिवारों को तिरपाल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। नंद लाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का त्वरित मूल्यांकन कर राहत और मुआवजा शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, नायब तहसीलदार ननखड़ी अनमोल शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण शक्ति नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत कुकू शर्मा, एसएमएस बागवानी डॉ संजय चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें