फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लंबित मांगों को लेकर नित्थर में गरजे लूहरी परियोजना प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 03:26 PM IST

लूहरी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को नित्थर में प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में प्रभावितों ने रोजगार, मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की तथा नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रीना देवी ने कहा कि परियोजना निर्माण के दौरान किसानों की फसलें प्रभावित हुईं और कई मकानों में दरारें आईं, लेकिन देहरा और नित्थर पंचायत के प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे होने के बावजूद प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया। जिन लोगों की भूमि परियोजना में अधिग्रहित हुई, उन्हें न तो एकमुश्त राशि मिली और न ही रोजगार उपलब्ध कराया गया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। प्रभावितों ने मांग की कि जिन स्थानों का सर्वे पूरा हो चुका है, वहां शीघ्र मुआवजा जारी किया जाए। साथ ही रोजगार, प्रदूषण और अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए। देवकी नंद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो परियोजना प्रभावित किसान आंदोलन को और तेज करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें