फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: फाग मेले में बागा सराहन के देवता बुढा सरौहणी के देवलूओं ने राजदरबार में लहराया लोकसंस्कृति का परचम

बुशहर रियासत के राजदरबार रामपुर के ऐतिहासिक मैदान में जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले में बागा सराहन के देवता साहिब बुढा सरौहणी के देवलूओं ने लोक संस्कृति का परचम लहराया है। देवता साहिब बुढा सरौहणी इस मेले 12 साल बाद शामिल हुए। देवता के कारदार प्रेम ठाकुर ने कहा कि राजदरबार रामपुर में 12 वर्षों बाद देवता बुढा सरौहणी बागा सराहन ने शिरकत की है देवते के आगमन से मेले में और भी रौनक देखने को मिली। देवता के साथ आए देवलू पूरे कुल्लवी वेशभूषा में देवते की झांकी में लोकनृत्य करते करते राजदरबार पहुंचे। जहां देवलु ने एक भव्य नाटी का आयोजन किया जो सबसे बड़ी नाटी देखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें