फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: टापरी ग्रीष्मोत्सव का हुआ समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 03:24 PM IST

किन्नौर के टापरी में चल रहे छह दिवसीय ग्रीष्मोत्सव का समापन हो गया। समापन समारोह में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिरकत की। इस मौके पर महिला मंडलों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, मंत्री जगत सिंह नेगी ने टापरी फल मंडी के विस्तारीकरण की घोषणा की। साथ ही, इस महोत्सव को जिला स्तरीय बनाने का आश्वासन भी दिया। मंत्री ने कहा कि यह मेला किन्नौरी संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि टापरी क्षेत्र में भू-तापीय ऊर्जा प्रणाली से सीए स्टोर का निर्माण किया जा रहा है। इससे छोटे और सीमांत बागवानों को लाभ मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें