किन्नौर जिले में अब सदियों में लोगों को बालन लकड़ी की कमी से परेशानी नहीं होगी। प्रदेश वन निगम ने लोगों की जरूरत के हिसाब से जिले में बालन को पहुंचा दिया है ताकि बर्फबारी होने से पहले लोगों को जरूरत के अनुसार लकड़ी उपलब्ध हो सके। वन निगम के ठेकेदारों के माध्यम से इन दिनों किन्नौर जिले के तीन खंडों में बालन को बांटना शुरू कर दिया है। जिले के रिकांगपिओ साहित अन्य क्षेत्रों में हर साल 20,100 क्विंटल बालन की लकडियों की आवश्कता होती है। उधर आरओ वन विभाग रिकांगपिओ मनमोहन नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से जिले में बालन की लकड़ी का वितरण करना शुरू कर दिया है। जिले में अब लोगों को बर्फबारी से पहले लकड़ी की समस्या नहीं होगी।