फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- किसानों-बागवानों की नकदी फसल मंडियों तक पहुंचाना प्राथमिकता

निगुलसरी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एनएच-पांच को बहाल करने में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दलदल और मिट्टी धंसने जैसी समस्या आ रही है। एनएच को मशीनरी और मजदूरों के अथक प्रयासों से बहाल किया जा रहा है। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। यह बात मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी में कही। उन्होंने बताया कि तमाम कठिनाइयों के बाद भी मार्ग को बहाल रखने का कार्य किया जा रहा है ताकि शीघ्र सभी वाहनों को निकाला जा सके। जनजातीय जिला किन्नौर के किसानों-बागवानों की नकदी फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए स्वयं निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र में मौजूद रहकर वाहनों को मार्ग पार करवा रहे हैं। किसानों-बागवानों की फसल को समय पर मंडियों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, मंत्री ने निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों, मशीन ऑपरेटरों और एनएचएआई के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर, उपमंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पुलिस उप अधीक्षक भावानगर राजकुमार, एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें