फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: मंत्री जगत नेगी ने चौरा में सुनीं लोगों की समस्याएं, निगुलसरी भी गए

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर दौरे के दौरान गुरुवार को चौरा पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द इन समस्याओं को निपटारा करने का आश्वासन दिए। उसके बाद मंत्री ने निगुलसरी में बार-बार हो रहे भूस्खलन का भी जायजा लिया। उन्होंने निगुलसरी से निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में सेब सीजन शुरू हो गया है। इस लिए निगुलसेरी प्वाइंट पर पूरी व्यवस्था बनाए रखें ताकि जिले के बागवानों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान मंत्री ने निगुलसेरी सराय भवन में लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान निगुलसेरी भूस्खलन से प्रभावित लोगों ने मंत्री से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने की मांग की ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रभावित लोगों में श्यामू राम, सोहन लाल, हिरा सुख, जोबन दास, भगत राम, बालम राम, अशोक कुमार, अंजीत कुमार, मुनी लाल, बीरसा, ठाकुर सेन, माघु राम, विधा सिंह, लीला देवी सुख देवश बीमा चंद दोलम राम बालम राम संत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि निगुलसेरी में भूस्खलन होने से उनके जमीनों और मकानों के लिए खतरा बना हुआ है। इस दौरान एसडीएम भावानगर नारायण चौहान,एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर आनंद शर्मा, उपप्रधान तरांडा गोविंद्र मोयान मौजूद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें