फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लगातार दूसरे दिन भी बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक होगी संचालित

खराब मौसम और मार्ग की स्थिति के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा पिछले दो दिनों से बंद है। प्रशासन ने शनिवार को भी श्रद्धालुओं को तांगलिंग और गणेश बाग बेस कैंप से आगे नहीं भेजा। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं को इन्हीं बेस कैंप में रोका गया था। वहीं, प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा को लेकर प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए अब किन्नौर कैलाश यात्रा 15 अगस्त तक संचालित की जाएगी। 15 अगस्त को यात्रा का समापन कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दूसरे बेस कैंप मलिंग खट्टा(गणेश बाग) से कैलाश की ओर यात्रा शुरू की जाएगी या नहीं, इसका फैसला हर रोज रात 11:00 बजे लिया जाएगा। गणेश गुफा और मलिंग खट्टा में तैनात टीम गुफा के समीप स्थित नाले में जलस्तर और यात्रा मार्ग की स्थिति का निरीक्षण करेगी। परिस्थितियां सुरक्षित पाए जाने पर ही रात 11 बजे के बाद यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अंतिम निर्णय आने तक इंतजार करें और बिना अनुमति के आगे न बढ़ें। मौसम और रास्ते की स्थिति खराब होने पर सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ सकता है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि किन्नौर कैलाश यात्रा की योजना बनाते समय कम से कम एक-दो अतिरिक्त दिनों का समय लेकर चलें, ताकि मौसम खराब होने या मार्ग बंद होने की स्थिति में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि दो दिन यात्रा बाधित रहने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रा से वंचित रहे श्रद्धालुओं को आगामी दिनों में यात्रा का अवसर मिल सके। उन्होंने सभी यात्रियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें