किन्नौर में बरात में जाने वाले चालकों की अल्कोहल सेंसर से जांच की जाएगी। जिले में शादी और मेले के सीजन को देखते हुए पुलिस नवंबर तक विशेष अभियान चलाएगी। शादी वाले गांव में पुलिस नाका लगाएगी। बरात चलने पर चालकों की जांच होगी। इसके अलावा लोगों को ड्रिंक और ड्राइविंग के बारे जागरूक भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि किन्नौर में शादी और मेलों के सीजन को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा लाइसेंस को निलंबित भी किया जा सकता है। किन्नौर पुलिस ने इस साल अब ड्रिंक और ड्राईव के 202 चालान किए हैं। 172 लाइसेंस को निलंबित करने की सिफारिश भी की गई है।