फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली विशाल रोष रैली, जयराम ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी

किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को रिकांगपिओ में एक विशाल रोष रैली निकाली। यह रैली हाल ही में सराज क्षेत्र में मंत्री जगत सिंह नेगी के वाहन पर काले झंडे और जूते फेंके जाने की घटना के विरोध में आयोजित की गई थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से पीएनबी बैंक तक और फिर वापस रामलीला मैदान तक मार्च किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उमेश नेगी ने रैली के मुख्य उद्देश्य को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने काले कपड़े और चप्पलें फेंककर तिरंगे का अपमान किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने स्पष्ट किया कि उनका रोष किन्नौर के आम नागरिकों के प्रति नहीं है, बल्कि उन ठेकेदारों और व्यक्तियों के खिलाफ है जिन्होंने कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर यह निंदनीय कार्य किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सीधा आरोप लगाया कि उनके आदेश पर तिरंगे पर काले कपड़े और चप्पल फेंके गए। उन्होंने मांग की है कि इस कृत्य में शामिल लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। नेगी ने मंत्री जगत सिंह नेगी पर हुए कथित जानलेवा हमले का भी जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने "किन्नौर की आन-बान-शान" और पांच बार के विधायक बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जगत् सिंह नेगी छठी बार भी चुनाव जीतेंगे। नेगी ने कहा कि इस हमले से किन्नौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किन्नौर की जनता को गहरा दुख पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें