फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने उठाई पारदर्शिता की मांग

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। रिकांगपिओ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नेगी निगम भंडारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सूची से हटाए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी योग्य नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न होना पड़े। भंडारी ने मांग की कि मतदाता सूची से नाम हटाने के मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चुनावी इलेक्ट्रॉनिक डेटा और रिकॉर्ड के संरक्षण तथा उनकी उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई। उनके अनुसार, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रेसवार्ता के दौरान नेगी निगम भंडारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया महागठबंधन की रैली में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। इस मुद्दे पर जनजागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता को लेकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राम सिंह नेगी, ठाकुर सिंह बिष्ट, कीर्ति नेगी, वीरेंद्र नेगी, समद भादर, अजय ठाकुर और विवेक नेगी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें