फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा: विधायक अनुराधा राणा ने स्पीति प्रवास के दौरान किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 04:55 PM IST

जिला लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शनिवार को स्पीति प्रवास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अनुराधा राणा ने काजा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले खुरिक पंचायत के खुरिक और रंगरिक में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ से लोगों के घरों व खेतों को हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख बांटा। विधायक ने प्रशासन सहित लोग निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों के मकानों व फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए। विधायक अनुराधा राणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रंगरिक, रंगरिक नातोत से लेकर खुरिक तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पैदल चल कर जायजा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें