फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह नेगी बोले- टिक्कर-खमाडी सड़क का टेंडर बार-बार रद्द करना प्रदेश सरकार की नाकामी

Krishan Singh Updated Thu, 24 Jul 2025 05:00 PM IST

ननखड़ी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण 17 पंचायतों को जोड़ने वाली टिक्कर-खमाडी सड़क भाजपा सरकार के समय काफी प्रयासों से एमडीआर में डाला और 108 करोड़ की डीपीआर बनाने के बाद केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र की मोदी सरकार और केंदीय भूतल एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 3 अक्तूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश के पांच सड़कों के लिए 293 करोड़ सीआरआईएफ के माध्यम से स्वीकृति दी। इन पांच सड़कों में से टिक्कर खमाडी के लिए 54.87 करोड़ केंद्र सरकार ने दूस्स्त करने के लिए पैसा मिला था। इसके बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब जल्द टिक्कर खमाडी सड़क की हालात सुधरेंगी लेकिन बार-बार प्रदेश सरकार की कांग्रेस सरकार की ओर से टेंडर प्रक्रिया को रदद करना कहीं न कहीं भष्ट्राचार होने की ओर संकेत कर रहा है। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौल नेगी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पैसे मिलने के बाद 9 माह बीत गए हैं लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार अभी तक टेंडर प्रकिया पूरी नहीं कर पाई है। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, भाजपा मंडल ननखड़ी अध्यक्ष जिया लाल लंबर दार, भाजपा मंडल रामपुर महामंत्री दिनेश खमराल और डंसा पचायत प्रधान देश राज हुडन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें