फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल सिंह नेगी बोले- बागवानों से सी ग्रेड सेब खरीद कर सुविधाएं देना भूली एचपीएमसी

बीते वर्ष सीजन में रामपुर उपमंडल के बागवानों ने एचपीएमसी को करीब आठ करोड़ रुपए का सी ग्रेड सेब बेचा। लेकिन बागवानों से सेब खरीद के बावजूद न तो एचपीएमसी टीएसओ न बागवानी उपकरण मुहैया करवा पा रहा। अव्यवस्था के चलते हजारों बागवान अपना सेब बेचने के बाद एचपीएमसी से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित है। रामपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बागवानों की हितेषी होने का दम भरने वाली कांग्रेस सरकार बागवानों का शोषण कर रही है। सी ग्रेड सेब के एवज में जो उपकरण, टीएसओ और बागवानी से जुड़ा सामान दिया जाना चाहिए था वह अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही सड़कों पर उतरकर बागवानी विरोधी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इस मौक़े पर भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें