फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: काैल नेगी बोले- जनता और भाजपा प्रदर्शन के दम पर बहाल हुआ ननखड़ी कॉलेज

ननखड़ी क्षेत्र की 18 पंचायतों की जनता और भाजपा के प्रदर्शन के दम पर कांग्रेस सरकार को ननखड़ी कॉलेज बहाल करना पड़ा। जनता के लगातार आंदोलन के आगे सरकार का झुकना पड़ा और कॉलेज बहाल करने की अधिसूचना जारी करनी पड़ी। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही।उन्होंने कहा कि ननखड़ी कॉलेज बहाल करने के लिए क्षेत्र की जनता और भाजपा जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे थे और आंदोलन कर रहे थे, जिसके समक्ष सरकार को झुकना पड़ा और कॉलेज बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी करनी पड़ी। कौल ने ननखड़ी की 18 पंचायतों की जनता का आभार जताया और कॉलेज को बचाने में सफल होने पर सभी को बधाई दी। कौल सिंह ने कहा कि 2 जून को प्रदेश सरकार ने 10 कॉलेज मर्ज करने को बंद करने के आदेश दिए, जिसमें ननखडी कॉलेज भी शामिल था। इसके बाद भाजपा और स्थानीय जनता सहित विद्यार्थियों ने इसका विरोध जताया। महिला मंडल, युवक मंडलों सहित भाजपा प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किए और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कहा कि कॉलेज में 12 साल से विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन 2 जून को सरकार के तुगलकी फरमान ने ननखड़ी कॉलेज को शिमला के संजौली और कोटशेरा कॉलेज में मर्ज करने की अधिसूचना जारी की। 5 जून को सरकार को भाजपा ने ज्ञापन भेजा, लेकिन सरकार सजग नहीं थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें