फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर में नेशनल हाईवे पांच तीसरे दिन भी यातायात के लिए अवरूद्ध, पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन

किन्नौर जिले के नाथपा में नेशनल हाईवे पांच पर तीसरे दिन भी वाहनों के पहिये थमे रहे। पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सामरिक महत्व का नेशनल हाईवे-5 सोमवार शाम से बंद पड़ा है। सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा मलबे में दब गया है। जिला किन्नौर के तीनों खंडों सहित काजा और लाहौल-स्पीति की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। एनएच बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बाधित होने के कारण कल्पा, निचार और पूह सहित काजा और लाहौल स्पीति की ओर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बाधित नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनें और 15 मजदूर तैनात किए हैं। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करना चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें