फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर में नेशनल हाईवे चौथे दिन भी यातायात के लिए अवरूद्ध, पहाड़ी से फिर हुआ भारी भूस्खलन

किन्नौर के नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। बुधवार रात को फिर से 300 मीटर हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को बहाल करना एनएच प्राधिकरण के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि चार मशीनें और करीब एक दर्जन मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भारी भूस्खलन से बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि पहाड़ी से बार-बार भारी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। एनएच को यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें