राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित रामलीला मैदान पार्किंग में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस दाैरान देश व प्रदेश के विकास में मजदूरों की ओर से दिए गए योगदान को याद किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्ष ललिता पंचारस, भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी व बिहारी लाल सयोगी, जिला इंटक अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, अधिवक्ता एवं महासचिव जिला कांग्रेस समिति निर्मल चंद्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला श्रम क्लयाण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित अन्य माैजूद रहे।