फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी में हुआ भारतीय भाषा उत्सव

Krishan Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 03:27 PM IST

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी में शनिवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत 2020 के तहत भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना ठाकुर ने की। इस कार्यकम का उद्देश्य है अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति, खान-पान, बोल-चाल, पहनावे को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पारंपरिक पकवानों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने की विधि पर प्रकाश डाला। छात्र और छात्राओं ने मनमोहक पहाड़ी नाटियों से न केवल धमाल मचाया बल्कि सभी को अपनी लोक संस्कृति का परिचय भी दिया। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति पर वक्तव्य दिया और लोक गीत सुनाए। इस मौके पर विवेक मेहता प्रवक्ता अंग्रेजी ने सभी विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपील की। इस दौरान छात्रों को संकल्प दिलाया कि वे कभी भी अपनी संस्कृति को धूमिल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में मंच का संचाहीन विद्यालय के भाषा अध्यापक ठाकुर चंद ने बहुत ही जबरदस्त अंदाज में किया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकम के प्रभारी सत्या कुमारी प्रवक्ता हिंदी एवं ठाकुर चंद भाषा अध्यापक के अलावा वरिष्ठ अध्यापक राम लाल ठाकुर, देवेंद्र खुंड, हरबंस मेहता, टेक सिंह ठाकुर,वीरेंद्र कुमार, जुमना नेगी, नरेश कश्यप, विजय कुमार, बिमला शेडियक, प्रोमिला ठाकुर, ज्ञान सिंह आदि मौजूद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें