फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामपुर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:54 PM IST

सोमवार दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद रामपुर में बारिश का दौर शुरू हुआ। कई स्थानों पर देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। ताजा बारिश होने से लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत पाई। बीते कई दिनों में रामपुर सहित आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी प्रकोप बढ़ गया था। इसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं स्कूली बच्चे सहित अन्य लोगों को गर्मियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ताजा बारिश राहत लेकर आई। हजारों किसान-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। बारिश होने से सेब, नाशपाती और गुठलीदार फलों को लाभ मिलेगा। फलों का आकार बढ़ने में मदद मिलेगी और ड्रॉपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं सब्जियों को भी संजीवनी मिली है। किसानों ने टमाटर, भिंडी, मटर, फ्रासबीन, बैंगन, शिमला मिर्च और मिर्च सहित अन्य सब्जियां उगाई हुई हैं। ऐसे में ताजा बारिश से सब्जियों को सूखे से निजात मिली है। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से बाजार पहुंचे कुछ लोग छतरी के सहारे अपने गंतव्य को निकले तो कई बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। वहीं कई लोग बारिश में भीगते हुए ही अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए। ताजा बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें