फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काजा में चार दिवसीय आइस हॉकी स्पीति कप का आगाज, विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभारंभ

लाहौल एवं स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने मंगलवार को काजा स्थित आइस स्केटिंग रिंग में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय आइस हॉकी स्पीति कप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि काजा खंड में आइस स्केटिंग गतिविधियां पिछले पांच सालों से आयोजित की जा रही हैं। पिछले वर्ष से यहां पर आइस हॉकी स्पीति कप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्पीति घाटी के तोंद, सेंटर, शाम तथा पिन चारों जोनों से महिला व पुरुष खिलाड़ियों के अलावा अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्पीड स्केटिंग के अंतर्गत अंडर-8, 12 व 16 आयु वर्ग के बच्चे भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और इसमें से जो बच्चे चयनित होंगे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका भी मिलेगा। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन से युवाओं का रुझान इस खेल के प्रति बढ़ेगा तथा जिले के युवाओं को विभिन्न आइस स्केटिंग खेलों में भाग लेने का अफसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति के बच्चों को आइस हॉकी के साथ अन्य खेल गतिविधियों के भाग लेकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहसिक खेल गतिविधियों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। साथ ही जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्टेडियमों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए काजा में भी 1.50 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला के अन्य स्थानों पर भी स्टेडियम विकसित करेंगे और इन स्टेडियमों के तैयार होने पर यहां के बच्चों को इसका फायदा अवश्य मिलेगा। विधायक ने इस अवसर पर आइस हॉकी एसोसिएशन स्पीति को एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें