हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू बाजार में हार्डवेयर की दुकान में आग भड़क गई। प्रारंभिक तौर पर आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार आग ठाकुर हार्डवेयर नाम की दुकान में भड़की। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग ने बहुमंजिला भवन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। दमकल विभाग साथ मौजूद तीन अन्य दुकानों को बचाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।